Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Application Started, District-wise Full Vacancy Details, Eligibility & How to Apply for Ration Shop Licence
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य, ईमानदार और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और राशन डीलर बनकर ग्रामीण व शहरी जरूरतमंदों तक अनाज पहुंचाने में भूमिका निभाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 के बार में बताने वाले है। यदि आप भी राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आप इसे पूरे अंत तक पढ़ें।
Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 – Overview
Point | Details |
---|---|
State | Bihar |
Department | Food and Consumer Protection Department, Government of Bihar |
License For | Public Distribution System (Ration Shop) |
Post Name | Ration Dealer |
No. of Vacancies | District-wise |
Article Name | Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 |
Article Category | Latest Jobs |
Application Start Date | District-wise |
Application Last Date | District-wise |
Application Mode | Offline |
Official Website | bihar.s3waas.gov.in |
बिहार राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन शुरू- Bihar Ration Dealer Vacancy 2025
आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी उम्मीदवारों जो बिहार में राशन डीलर बनना चाहते है, उन सभी को इस लेख में बहुत-बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 के बारे में बताएंगे। जिससे आप सभी आसानी से ऑफलाइन के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे, और राशन डीलर बनकर अनाज वितरण कर पाएंगे।
Also Read….
- Bihar PRD Technical Assistant Vacancy 2025: Apply Online for 942 Posts, Salary ₹27,000/Month, Eligibility, Selection Process, Last Date & Notification
- Bihar Shram Sansadhan Vibhag Vacancy 2025: बिहार श्रम संसाधन विभाग की तहत नई भर्ती हुई जारी, 22500 तक मिलेगी सैलरी, जाने क्या है आवेदन प्रक्रिया?
- BSSC Laboratory Assistant 2025 Online Apply (Start) For 143 Post : Bihar Laboratory Assistant Vacancy Qualification, Age Limit, Salary, Notification
- BPSC Recruitment 2025: Apply Online for Assistant Environmental Engineer, Law Officer, Junior Lab Assistant & PRO – 35 Vacancies, Notification Out
- SBI CBO Vacancy 2025 Apply Online (Started): SBI Circle Based Officer Recruitment Notification, Check Eligibility, Selection Process & Salary
- Bihar Asha Vacancy 2025 Notification Out: Bihar Asha Worker Eligibility, Selection Process, Required Documents & Application
- District Level Vacancy 2025 Bihar: 12वीं पास जिला स्तर की नई भर्ती हुई जारी, जाने आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट?
अगर आप Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 Apply करना चाहते है, तो आप इसे पूरे अंत तक और ध्यान पूर्वक पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम बिहार राशन डीलर भर्ती के बारे में पूरे विस्तृत में बताए हुए है। इसलिए आप इसे अंत तक पढ़ें।
Important Dates – Bihar Ration Dealer Notification 2025
District / Subdivision | Notification Release Date | Apply Start Date | Apply Last Date |
---|---|---|---|
Sadar Munger Subdivision | 17 May 2025 | 21 May 2025 | 25 June 2025 |
Sheikhpura | 20 May 2025 | 26 May 2025 | 26 June 2025 |
Sheohar | 23 June 2025 | 1 July 2025 | 15 July 2025 |
Darbhanga | 25 June 2025 | 25 June 2025 | 15 July 2025 |
🧾 Bihar Ration Dealer Vacancy Details 2025 – बिहार राशन डीलर भर्ती की पूरी जानकारी
बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 एक महत्वपूर्ण योजना है जो राज्य के प्रत्येक जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत बनाने और पात्र लाभार्थियों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर राशन डीलर की नियुक्ति की जा रही है, जिससे उचित मूल्य की दुकानों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
🔍 भर्ती का उद्देश्य
बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राशन कार्डधारकों को अनाज की समय पर और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर ऐसे व्यक्तियों की नियुक्ति की जा रही है जो ईमानदारी से PDS संचालन कर सकें।
Bihar Ration Dealer Job Role – क्या होता है राशन डीलर का कार्य?
एक राशन डीलर निम्नलिखित कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है:
-
सरकारी दरों पर खाद्यान्न का वितरण करना (जैसे चावल, गेहूं, चीनी आदि)।
-
लाभार्थियों की सूची का सत्यापन।
-
अनाज वितरण की पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड बनाए रखना।
-
सरकार द्वारा निर्देशित वितरण व्यवस्था का पालन करना।
-
दुकानों पर पारदर्शिता बनाए रखना, मूल्य सूची चस्पा करना, और शिकायत रजिस्टर रखना।
📋 Selection Process – चयन प्रक्रिया
राशन डीलर के लिए चयन पूरी तरह से जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है। प्रक्रिया में शामिल हैं:
-
अधिसूचना जारी होना (District Notice)
-
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किया जाना
-
आवेदन पत्रों की जांच
-
मेधा सूची (Merit List) जारी करना
-
आपत्तियाँ स्वीकार करना (यदि हो)
-
अंतिम चयन और नियुक्ति पत्र जारी करना
District-Wise Vacancy Details – जिलेवार रिक्तियों का विवरण
नीचे अभी तक जारी की गई आधिकारिक अधिसूचनाओं के अनुसार विभिन्न जिलों में खाली पदों की जानकारी दी गई है:
जिला का नाम | कुल पदों की संख्या | अधिसूचना तिथि | आवेदन की अंतिम तिथि |
---|---|---|---|
सदर मुंगेर | 18 पद | 17 मई 2025 | 25 जून 2025 |
शेखपुरा | 12 पद | 20 मई 2025 | 26 जून 2025 |
शिवहर | 10 पद | 23 जून 2025 | 15 जुलाई 2025 |
दरभंगा | 22 पद | 25 जून 2025 | 15 जुलाई 2025 |
पूर्णिया | अधिसूचना जल्द | – | – |
भागलपुर | अधिसूचना जल्द | – | – |
गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी | आने वाली है | – | – |
Bihar Ration Dealer Eligibility Criteria 2025
बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 के लिए आवेदक को न्यूनतम मैट्रिक पास और व्यस्क होना आवश्यक है। इसके अलावा आवेदन करने वाले को कम्प्यूटर ज्ञान होने पर प्राथमिकता दिया जाएगा। उम्मीदवारों में समानता होने पर अधिक उम्र वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आप सभी को बता दे की आवेदक के परिवार में एक से अधिक सदस्य को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नहीं की जाएगी, और कुछ विशेष लोग जैसे मुखिया, सरपंच, अवयस्क, पागल या कोई दोषी व्यक्ति इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र नहीं है।
- आवेदक का मैट्रिक पास होना आवश्यक
- आवेदक व्यस्क होना चाहिए
- कम्प्यूटर ज्ञान रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी
- कम्प्यूटर ज्ञान समान होने पर अधिक योग्य को प्राथमिकता दी जाएगी
- समान योग्यता होने पर अधिक उम्र वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी
राशन डीलर के बनने लिए किसको मिलेगा प्राथमिकता?
राशन डीलर बनने के लिए प्राथमिकता उन व्यक्तियों को दी जाएगी, जो स्वयं सहायता समूह, महिलाओं की सहयोग समितियाँ, और पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियाँ से संबंधित हैं। इसके साथ शिक्षित बेरोजगार और संबंधित पंचायत या वार्ड के निवासी भी प्राथमिकता प्राप्त कर सकते है। इन समूहों को राशन डीलर के रूप में चयन में बढ़त मिलेगी, जिससे इन क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।
- स्वयं सहायता समूह
- महिलाओं की सहयोग समितियाँ
- पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियाँ
- शिक्षित बेरोजगार
- संबंधित पंचायत अथवा वार्ड के निवासी
किन्हे नहीं मिलेगा Ration Shop Licence?
राशन दुकान का अनुज्ञप्ति (Licence) कुछ विशेष व्यक्तियों को नहीं मिलेगा। इनमें मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, विधायक, सांसद, और नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य शामिल हैं, यह सभी अपने कार्यकाल तक राशन दुकान का लाइसेंस प्राप्त नहीं कर सकते। हम आप सभी को बता दे की आटा चक्की के मालिक, अवयस्क, पागल, दिवालिया, और दोषी व्यक्तियों (जो न्यायालय से सिद्ध दोषी हों) को भी राशन दुकान का लाइसेंस नहीं मिलेगा। साथ ही सरकारी पद पर लाभ लेने वाले व्यक्तियों को भी यह लाइसेंस नहीं मिलेगा।
- एक संयुक्त परिवार में एक से अधिक सदस्य को दुकान आवंटित नहीं होगी
- मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, विधायक, सांसद, आदि को कार्यकाल तक अनुज्ञप्ति नहीं मिल सकेगी
- आटा चक्की के मालिक एवं उनके रिश्तेदारों को दुकान नहीं दी जाएगी
- अवयस्क, पागल या दिवालिया व्यक्तियों को दुकान आवंटित नहीं की जाएगी
- दोषी व्यक्तियों (न्यायालय द्वारा सिद्ध) को दुकान आवंटित नहीं की जाएगी
- सरकारी लाभ के पदधारियों को दुकान आवंटित नहीं की जाएगी
Documents Required for Bihar Ration Dealer Bharti 2025 Apply
बिहार राशन डीलर के पद पर आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को विहित प्रपत्र (अनुसूची-1 या अनुसूची-2) के साथ कुछ अनिवार्य दस्तावेज संलग्न करने होंगे। सभी दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संबंधित अनुमंडल कार्यालय में समय पर जमा करना आवश्यक है। आप सभी के लिए हम नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची दिए हुए है:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आवासीय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण का दावा किया गया हो)
- चरित्र प्रमाण पत्र (पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत)
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- अनियोजन (बेरोजगारी) प्रमाण पत्र
- व्यापार स्थल से संबंधित विवरणी के कागजात
- पर्याप्त पूंजी का साक्ष्य
- शपथ पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लाभ हेतु दावा किया गया हो)
- मोबाईल नंबर, आदि।
How To Apply for Bihar Ration Dealer Vacancy 2025?
अगर आप बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको संबंधित पदों के बारे जानकारी लेनी होगी, जिसे आप जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिसियल नोटिकफेशन प्राप्त करके या अनुमंडल कार्यालय के सूचना बोर्ड पर देख सकते हैं।
उसके बाद आप आवेदन के लिए विहित प्रपत्र (अनुसूची-1 या अनुसूची-2) को भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अंतिम तिथि तक अपने अनुमंडल कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन जमा करते समय आपको एक प्राप्ति रसीद भी दी जाएगी, जिसे संभालकर रखना जरूरी है।
बिहार राशन डीलर वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन है, जो निम्न है-
- सबसे पहले आप अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट bihar.s3waas.gov.in पर या अनुमंडल कार्यालय के सूचना नोटिस बोर्ड पर रिक्तियों की सूची देखें।
- आपके सुविधा के लिए हम नीचे के टेबल में इस भर्ती के ऑफिसियल नोटिफिकेशन को दिए हुए है।
- उसके बाद आप नीचे के टेबल से या ऑफिसियल वेबसाईट से विहित प्रपत्र (अनुसूची-1 या अनुसूची-2) डाउनलोड करें या अनुमंडल कार्यालय से प्राप्त करें।
- उसके बाद इस आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक जानकारी को भरें और मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- उसके बाद आप आवेदन पत्र को सभी दस्तावेजों के साथ अंतिम तिथि तक अपने अनुमंडल कार्यालय में जमा करें।
- आपके द्वारा आवेदन जमा करने के बाद प्राप्ति रसीद आपको दिया जाएगा, जिसे आप सुरक्षित रखें।
- अपनी आवेदन की स्थिति और आगे की प्रक्रिया के लिए आप अनुमंडल कार्यालय जाकर समय-समय पर चेक कर सकते है।
Conclusion
हम आप सभी को आज के इस लेख में Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 के बारे में सभी जानकारी को पूरे विस्तार से और सही जानकारी के साथ आप सभी पाठकों के साथ में साझा किए है। आप सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए हमारे द्वारा ऊपर में बताए गए प्रोसेस के जरिए आवेदन कर सकते है। बिहार राशन डीलर भर्ती से संबधित अधिक जानकारी के लिए आप अपने जिले की आधिकारिक वेबसाईट विज़िट कर सकते है, जिसका लिंक नीचे के टेबल मे दिए गए है।
यदि आपको आज के यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ में शेयर अवश्य करें, ताकि वह भी इस राशन डीलर भर्ती में भाग ले सके। इस लेख से जुड़ी कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। आपके हर सवालों का जवाब जल्द ही दिया जाएगा।
Important Links – Bihar Ration Dealer Vacancy 2025
Description | Link |
---|---|
Check All District Link | District Portal: Bihar |
Application Form Link | Download Application Form (आप अपने अनुमंडल कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते है) |
Full Official Notification (District-Wise) | Apply Online (Coming Soon) |
Sheohar (Apply from 1st July, 2025) | Apply Online (Coming Soon) |
Munger | Download Notice |
Sheikhpura | Download Notice |
Darbhanga | Download Notice |
Download All Official Notices | Check Notice |
Official Website | Visit Website |
Bihar Ration Dealer Vacancy 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
-
प्रश्न: बिहार राशन डीलर भर्ती 2025 क्या है?
उत्तर: यह एक सरकारी योजना है जिसके अंतर्गत योग्य नागरिकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत उचित मूल्य की दुकानों के संचालन का अवसर दिया जाता है। -
प्रश्न: इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: अभ्यर्थी का न्यूनतम मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। -
प्रश्न: आवेदन की आयु सीमा क्या है?
उत्तर: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है, लेकिन जिला अनुसार हो सकती है। -
प्रश्न: क्या कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य है?
उत्तर: कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य नहीं, लेकिन जिनके पास है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। -
प्रश्न: आवेदन ऑनलाइन है या ऑफलाइन?
उत्तर: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। -
प्रश्न: आवेदन फॉर्म कहाँ मिलेगा?
उत्तर: आवेदन फॉर्म जिला कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय या bihar.s3waas.gov.in वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। -
प्रश्न: आवेदन के लिए कितने दस्तावेज जरूरी हैं?
उत्तर: लगभग 12-13 दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण, फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आदि। -
प्रश्न: आवेदन कहाँ जमा करना है?
उत्तर: संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कार्यालय में। -
प्रश्न: आवेदन शुल्क क्या है?
उत्तर: सामान्यतः कोई आवेदन शुल्क नहीं है। -
प्रश्न: क्या एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, संयुक्त परिवार से एक ही सदस्य को दुकान आवंटित की जा सकती है। -
प्रश्न: राशन डीलर को क्या कार्य करना होता है?
उत्तर: उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न का वितरण, लाभार्थियों की जानकारी रखना, और पारदर्शिता बनाए रखना। -
प्रश्न: क्या यह सरकारी नौकरी है?
उत्तर: नहीं, यह अनुज्ञप्ति (License) आधारित व्यवसाय है, परंतु सरकारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत कार्य होता है। -
प्रश्न: राशन डीलर की आय कितनी होती है?
उत्तर: यह लाभार्थियों की संख्या और अनाज वितरण पर निर्भर करता है, लगभग ₹5,000 से ₹25,000 मासिक। -
प्रश्न: किन्हें प्राथमिकता दी जाएगी?
उत्तर: स्वयं सहायता समूह, महिलाओं की समितियाँ, पूर्व सैनिकों, शिक्षित बेरोजगारों को। -
प्रश्न: किन्हें दुकान का लाइसेंस नहीं मिलेगा?
उत्तर: मुखिया, सरपंच, विधायक, सांसद, दिवालिया, दोषी व्यक्ति, आटा चक्की मालिक, आदि। -
प्रश्न: क्या आवेदन के बाद रसीद मिलेगी?
उत्तर: हाँ, आवेदन जमा करने पर प्राप्ति रसीद मिलती है। -
प्रश्न: चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: आवेदन → जाँच → मेरिट लिस्ट → आपत्तियाँ → चयन → लाइसेंस। -
प्रश्न: आवेदन की अंतिम तिथि कहां देखें?
उत्तर: जिले की आधिकारिक वेबसाइट या SDO कार्यालय के सूचना बोर्ड पर। -
प्रश्न: क्या सभी जिलों में भर्ती हो रही है?
उत्तर: हाँ, लेकिन चरणबद्ध तरीके से। अलग-अलग जिलों में नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं। -
प्रश्न: क्या महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: हाँ, और उन्हें प्राथमिकता भी दी जाती है। -
प्रश्न: चयन में कितना समय लगता है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि के बाद लगभग 1–2 महीने। -
प्रश्न: क्या किसी तरह की परीक्षा होती है?
उत्तर: नहीं, केवल मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। -
प्रश्न: क्या व्यक्ति अन्य व्यवसाय करते हुए राशन डीलर बन सकता है?
उत्तर: यदि वह व्यवसाय PDS से संबंधित न हो, तो हाँ। -
प्रश्न: क्या किराए की दुकान से आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: कुछ जिलों में किराए की दुकान भी मान्य होती है, परंतु स्थायी दुकान को प्राथमिकता दी जाती है। -
प्रश्न: आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
उत्तर: SDO कार्यालय में जाकर या सूचना बोर्ड पर। -
प्रश्न: क्या निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ, और वह उसी पंचायत/वार्ड का होना चाहिए जहाँ आवेदन कर रहे हैं। -
प्रश्न: क्या लाइसेंस स्थानांतरण किया जा सकता है?
उत्तर: सामान्यतः नहीं, यह स्थान और व्यक्ति विशेष के लिए जारी होता है। -
प्रश्न: आवेदन फॉर्म में गलती हो जाए तो?
उत्तर: फॉर्म संशोधन की सुविधा आमतौर पर नहीं होती, नया फॉर्म भरना पड़ सकता है। -
प्रश्न: क्या दस्तावेजों की मूल प्रति ले जानी होगी?
उत्तर: सत्यापित प्रति देनी होगी, लेकिन मूल प्रति जाँच के समय माँगी जा सकती है। -
प्रश्न: क्या दिव्यांग व्यक्ति आवेदन कर सकता है?
उत्तर: हाँ, यदि कार्य करने में सक्षम हैं और प्रमाणपत्र है तो। -
प्रश्न: आवेदन पत्र कहाँ जमा करें – BDO या SDO?
उत्तर: SDO कार्यालय में। -
प्रश्न: क्या राशन डीलर को ट्रेनिंग दी जाती है?
उत्तर: कुछ जिलों में चयन के बाद PDS संचालन की ट्रेनिंग दी जाती है। -
प्रश्न: दुकान के लिए न्यूनतम स्थान कितना चाहिए?
उत्तर: कम से कम 100 वर्ग फीट का दुकान क्षेत्र होना चाहिए। -
प्रश्न: राशन कार्डधारकों से संबंध रखने वाले आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, बशर्ते परिवार के किसी सदस्य को पहले दुकान नहीं मिली हो। -
प्रश्न: क्या साक्षात्कार होता है?
उत्तर: कुछ मामलों में पात्रता की पुष्टि हेतु इंटरव्यू हो सकता है। -
प्रश्न: क्या राशन डीलर को यूनिफॉर्म देना होता है?
उत्तर: नियमों के अनुसार नहीं, परन्तु स्वच्छता और पहचान जरूरी है। -
प्रश्न: क्या नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द हो सकता है?
उत्तर: हाँ, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी या गड़बड़ी पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। -
प्रश्न: क्या यह अवसर स्थायी है?
उत्तर: लाइसेंस एक निश्चित अवधि के लिए होता है, जिसे नवीनीकृत किया जा सकता है। -
प्रश्न: क्या कोई सुरक्षा राशि जमा करनी होती है?
उत्तर: कुछ जिलों में ₹5,000–₹10,000 तक की गारंटी राशि ली जाती है। -
प्रश्न: क्या आवेदन के साथ शपथ पत्र देना जरूरी है?
उत्तर: हाँ, सत्यता और प्रतिबद्धता हेतु शपथ पत्र अनिवार्य है। -
प्रश्न: क्या राशन डीलर के लिए कोई सेवा कर देना होता है?
उत्तर: केवल सरकारी नियमों के अंतर्गत हिसाब-किताब में रिपोर्टिंग करना होता है। -
प्रश्न: क्या एक व्यक्ति दो जगह आवेदन कर सकता है?
उत्तर: नहीं, एक ही पंचायत/वार्ड में आवेदन कर सकते हैं। -
प्रश्न: PDS स्टॉक की आपूर्ति कहाँ से होती है?
उत्तर: सरकारी गोदाम से सीधे राशन डीलर को। -
प्रश्न: क्या डीलर को अनाज स्टॉक रखने के लिए गोदाम चाहिए?
उत्तर: हाँ, अनाज को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था अनिवार्य है। -
प्रश्न: लाइसेंस कब से प्रभावी होगा?
उत्तर: चयन और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद। -
प्रश्न: क्या शिकायत मिलने पर जांच होती है?
उत्तर: हाँ, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा। -
प्रश्न: किस विभाग के अंतर्गत यह योजना आती है?
उत्तर: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार। -
प्रश्न: क्या यह लाइसेंस नवीनीकरण योग्य है?
उत्तर: हाँ, निश्चित अवधि के बाद इसका नवीनीकरण किया जाता है। -
प्रश्न: क्या आवेदन के बाद लिस्ट जारी होगी?
उत्तर: हाँ, मेरिट लिस्ट और अंतिम चयन सूची जारी की जाती है। -
प्रश्न: इस भर्ती से जुड़ी जानकारी कहाँ से प्राप्त करें?
उत्तर: अपने जिले की वेबसाइट, अनुमंडल कार्यालय या bihar.s3waas.gov.in से।